जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा ग्राम डभराखुर्द (बिर्रा) में गांव के मुख्य द्वार पर विराजमान भैरव बाबा मंदिर में हर साल की नवरात्रि पर्व पर गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष यज्ञ हवन का आयोजन किया गया।
आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी बिर्रा ने विधिवत पूजा अर्चना कर एक दिवसीय 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ और हवन पूर्णाहुति कार्य संपन्न कराए।
ग्रामवासीयों द्वारा काम धंधा बंद कर पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।खीर पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
हनुमान जी में विशेष रोठ प्रसाद चढ़ाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर रघुनाथ दास वैष्णव, विकास तिवारी,नरोत्तम दास वैष्णव, खगेश्वर दास वैष्णव, शत्रुघन पटेल, शिवनाथ पटेल, लखनलाल चंद्र, मनहरण पटेल, रमेश कुमार पटेल, रामकृपाल पटेल, मोतीराम पटेल सुरेश कुमार साखीराम, भागीरथी पटेल,टीभू चंद्रा, रघुनाथ पटेल सुदामा प्रसाद चंद्रा,चमरा पटेल, पन्नालाल पटेल सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।