जिला स्तरीय आकलन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन 27 सितम्बर को
September 25, 2025
चंद्रभान यादव जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा 27 सितम्बर 2025 को जनपद मुख्यालय मनोरा में जिला स्तरीय आकलन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पेंशन समस्या का निवारण एवं सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे।
समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों से हितग्राहियों को निर्धारित समयावधि में शिविर स्थल पर उपस्थित कराने हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों से आग्रह किया गया है। ताकि शिविर का लाभ हितग्राहियों को मिल सके।