बिर्रा – हर साल की तरह नवरात्रि पर्व पर दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावन धरा डभराखुर्द में एक दिवसीय 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ देव आह्वान पूजा अर्चना के साथ हुआ।
आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना कराया गया।अखंड रामायण पाठ कल शुक्रवार को सुबह सम्पन्न होगा उसके बाद ग्राम के स्वागत द्वार पर विराजमान भैरव बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर यज्ञ हवन का विशेष आयोजन किया गया है।इस दिन समस्त ग्रामवासी अपना अपना काम काज बंद कर मंदिर परिसर में उपस्थित होकर भैरव बाबा की भक्ति करते हुए गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए यज्ञ में शामिल होते हैं।
आयोजन को लेकर आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी, सहयोगी रघुनाथ दास वैष्णव, नरोत्तम दास वैष्णव,खगेश्वर दास वैष्णव, शत्रुघन पटेल, मनहरण पटेल, रमेश कुमार पटेल, रामकृपाल पटेल रोहित,शिवनाथ पटेल, लखनलाल चंद्रा, रघुनाथ पटेल,सुदामा प्रसाद चंद्रा, मोतीराम पटेल, सुरेश कुमार, साखीराम,हरिराम,टीभू चंद्रा,ग्राम बैगा घासीराम पटेल सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए हैं।