राज्य स्तरीय स्व आकलन प्रतियोगिता परीक्षा का होगा आयोजन

राज्य स्तरीय स्व आकलन प्रतियोगिता परीक्षा का होगा आयोजन

September 25, 2025 0 By Ajeet Yadav
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है, इस मूलमंत्र को विद्यार्थी हित में पिरोकर नि:शुल्क स्व- आकलन परीक्षा आयोजन एस्पायर समिति बिर्रा अनवरत चतुर्थ वर्ष नि:शुल्क राज्य स्तरीय स्व आंकलन प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन 2 नवम्बर 2025 को करने जा रहा है। यह परीक्षा नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित एवं ख्यातिलब्ध संस्थान में प्रवेश हेतु बतौर पूर्व तैयारी में मददगार सिद्ध होता है ।समिति के सदस्य दुष्यन्त कश्यप ने बताया कि इस वर्ष पालकों एवं विद्यार्थियों के आग्रह पर परीक्षा का माध्यम हिन्दी एवं अंग्रेजी रहेगा। प्रश्न पत्र हिन्दी के साथ अंग्रेजी माध्यम में मांग के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्र तीन अलग -अलग स्थानों पर आयोजित होंगे। पहला केन्द्र बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत बिर्रा के सरस्वती शिशु मंदिर, देव पब्लिक स्कूल के अतिरिक्त दूसरा केन्द्र स्वामी आत्मानंद विद्यालय भटगांव जिला सारंगढ़ तथा तीसरा केन्द्र अमृतलाल हायर सेकेण्डरी विद्यालय चोरभट्ठी वि.खं. पामगढ़ में बनना तय हुआ है। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु ईनाम राशि की भी व्यवस्था की गई है। मेरिट क्रम में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागी को दस हजार की राशि के अतिरिक्त क्रमशः दस विद्यार्थियों को घटते क्रम में राशि को भी कम करते हुए दसवें स्थान प्राप्त विद्यार्थी को एक हजार की राशि देव पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा में भव्य सम्मान समारोह में 9 नवम्बर को आयोजित कर प्रदान किया जाएगा।इसी क्रम में प्रथम पुरस्कार 10000 की राशि जिला पंचायत सदस्या श्रीमती मोहन कुमारी साहू जी, द्वितीय पुरस्कार 9000 की राशि डां रामकुमार वर्मा घिवरा, तृतीय पुरस्कार 8000₹ कान्हा पब्लिक स्कूल जांजगीर (क्रिएटिव इंस्टीट्यूट) एवं अमृतलाल बाल संस्कार हा. से. स्कूल चोरभट्ठी,चतुर्थ पुरस्कार 7000₹ जनजागरण मिशन, बिलासपुर- टाटा, पंचम पुरस्कार 6000₹ श
मुकुन्द कश्यप शिक्षक बिर्रा, षष्ठम पुरस्कार 5000₹ बुंद राम यादव पंच बिर्रा, सप्तम पुरस्कार 4000₹, विश्वनाथ कश्यप शिक्षक (सी एस सी) सेमरिया, अष्टम पुरस्कार 3000₹ छोटेलाल कैवर्त्य पंच बिर्रा, नवम पुरस्कार 2000₹ एकांश पटेल पंच बिर्रा, दशम पुरस्कार 1000₹ चन्द्र कुमार कहार बिर्रा के द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेरिट क्रम 11 से 50 वें क्रम तक के प्रत्येक प्रतिभागियों को 500 ₹ की सांत्वना राशि आंकलन समिति द्वारा पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा। अन्य कार्यों के लिए भी सहयोग के हाथ आगे आ रहे हैं। इस नि:शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा जिसमें छ. ग. के 10-12 जिले से प्रतिभागी आते हैं उनके स्वल्पाहार के लिए लगातार तीसरे वर्ष बाबूजी डेयरी फार्म बिर्रा (नंदलाल चौहान) ,प्रश्न पत्र छपाई का सहयोग जनपद सीईओ (मेनपाट) कुबेर सिंह उरैती जी,मोमेन्टो, मेडल्स एवं प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार वितरण हेतु मंचीय सहयोग दिनेश चंद्रा देव पब्लिक स्कूल बिर्रा के द्वारा प्राप्त होगा। परीक्षार्थियों का पंजीयन आनलाइन गूगल फार्म से एवं आफलाईन के द्वारा भी किया जाएगा। समिति को अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु ग्राम पंचायत बिर्रा से भी सहयोग का आश्वासन प्राप्त हुआ है।इसके अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों से भी सहयोग की अपेक्षा है। 25 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक प्रतिभागियों हेतु पंजीयन की सुविधा होगी। इसकी तैयारी में समस्त कार्यकर्ता मूलचंद देवांगन,कमलेश गुप्ता,राजू देवांगन,मनीष वैष्णव,बुद्धेश्वर कश्यप,दिनेश चंद्रा,प्रहलाद कहार,संतोष कश्यप,विष्णु अवतार ,शशिकांत कश्यप,राजेंद्र गुप्ता,राजेंद्र देवांगन,देवेंद्र कश्यप,खिलावन जायसवाल, करण,नवधा चंद्रा ,तुलेश्वर देवांगन,विजयेंद्र देवांगन,विश्वनाथ कश्यप,रवि कश्यप,आदि लगे हुए है।