शरद संगीत समारोह (बाल्मीकि जयंती)7 को

शरद संगीत समारोह (बाल्मीकि जयंती)7 को

September 24, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – जिले में शरद संगीत समारोह (बाल्मीकि जयंती) 29 वां वर्ष नगारीडीह (केरा) में शरद पूर्णिमा के अमृतमयी निशा में गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद का वार्षिकोत्सव जन सहयोग से मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 07.10.2025 मंगलवार समय-दोपहर 02 बजे से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति रात्रि 08 बजे से आगन्तुक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।

जिसमें मुख्य अतिथि-ज्योति किशन कश्यप (जिला पं. सदस्य क्र.04), विशिष्ट अतिथि – अखिलेश भीष्म (सभापति, राजस्व विभाग ज.पं. नवागढ़), श्रीमती शांति घासीराम कश्यप (उपाध्यक्ष ज.पं. नवागढ़), श्रीमती अंबिका रोकड़े (गुरू माँ) जांजगीर और आगन्तुक कलाकार – सा-शास्त्रीय गायन डॉ. राजऋषि चक्रवर्ती (शिष्य पं. अजय चक्रवर्ती) कोलकाता इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ कत्थक नृत्य समूह रे-डॉ. गुंजन तिवारी, कल्पना साहू, सुतोषी कुम्हरे, रंगीना वसूमतारी, सचिन कुम्हरे, ग-गायन, हारमोनियम – ए. रोशन कुमार, म-तबला-दीपक दास महंत, प-बांसुरी-सौरभ कुमार, ध-सुगम गायन (लोकगीत विविध) कु. राधा जायसवाल नवीन संगीत महाविद्यालय बिलासपुर, नि- शास्त्रीय गायन, मास्टर पीयूष कश्यप (बालक कलाकार) गुडरूकला, सां-कथक नृत्य-मेघा यादव (चाम्पा), रें- वायोलीन-सोहन निषाद (ठनगन, डभरा)। आयोजक गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद इन्दिरा कला संगीत वि.वि. खैरागढ़ से मान्यता प्राप्त सह-आयोजक संस्कार भारती जिला इकाई सक्ती। सहयोगी संगीत विद्यालय- शिवरीनारायण, मालखरौदा, चिचोली, बिर्रा, बम्हनीडीह, कटगी, सपोस, डभरा, ओडेकेरा, रायपुरा, मसनियाकला, केरा, सरसींवा स्थानीय कलाकार-पं.एम. बी. रोकड़े के शिष्य / प्रशिष्य। समस्त ग्रामवासी नगारीडीह (केरा शिवरीनारायण) ने सभी गायन वादन तथा नृत्य की त्रिवेणी में अवगाहन हेतु सादर आमंत्रित है।