प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत
September 23, 2025
चंद्रभान यादव जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम कुंजारा़, निवासी स्व. नरेन्द्र कुमार नाग का कुआं के पानी में डूबने से 06 दिसम्बर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता देवधर राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।



