भूपेश बघेल को मिली बड़ी जवाबदारी, बनाए गए AICC महासचिव, पंजाब के प्रभारी का भी मिला जिम्मा

भूपेश बघेल को मिली बड़ी जवाबदारी, बनाए गए AICC महासचिव, पंजाब के प्रभारी का भी मिला जिम्मा

February 15, 2025 0 By Ajeet Yadav

दिल्ली । कांग्रेस ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को AICC महासचिव बनाया है। इसके साथ ही भूपेश बघेल को पंजाब का प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। आपको बता दे भूपेश बघेल के दिल्ली जाने के बाद से ही अटकले तेज हो गयी थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय संगठन में भूपेश बघेल को अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है। जिस पर आज कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगा दी।

ओबीसी वर्ग से आने वाले बघेल पर पार्टी हाईकमान ने बड़ा दांव खेलते हुए उन्हे AICC महासचिव बनाया गया है।वहीं केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले के बाद अब कभी भी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा हो सकती है। छत्तीसगढ़ की राजनीति को देखते हुए हाईकमान पार्टी संगठन से नाराज चल रहे पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव की हाथों में प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप सकता है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रहे खींचतान और गुटबाजी को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में पार्टी ने एक बार फिर भूपेश बघेल के साथ ही सिंहदेव के कंधे पर बड़ी जवाबदारी देने की रणनीति तैयार की है।