नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जशपुर में मैराथन दौड़ का आयोजन विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
September 21, 2025चंद्रभान यादव जशपुर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज जशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान को बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणादायक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नागरिकों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन दौड़ जशपुर जयस्तंभ चौक से शुरू होकर रणजीता स्टेडियम में समापन किया गया।


कार्यक्रम का समापन रणजीता स्टेडियम में हुआ, जहां विधायक श्रीमती राय मुनि भगत ने बच्चों को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और नागरिकों से आग्रह किया कि वे समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने में सहयोग करें।



