बिलाईगढ़ में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

बिलाईगढ़ में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

September 20, 2025 0 By Ajeet Yadav
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा -सारंगढ बिलाईगढ जिले अंतर्गत बीआरसी भवन बिलाईगढ में सेवा निवृत्त शिक्षक जो 62 वर्ष की आयु में शिक्षकीय कार्य करते हुए ,विभिन्न प्रकार के उपलब्धियों को प्राप्त करते हुए सेवा से निवृत्त हुए है उनके लिए यह अभिनंदन है ।जिन्हें साल श्रीफल मोमेंटो से सम्मानित किया जाना है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़,अति विशिष्ट अतिथि ओंकार सिंह ठाकुर प्रांतीय संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ,अध्यक्षता एस एन साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी,विशिष्ट अतिथि भुवनेश्वर देवांगन प्रांतीय मंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, फनेंद्र सिंह नेताम बी आर सी सी बिलाईगढ़ रहेंगे।इस सम्मान समारोह में सत्र 2024 एवं 2025 में सेवा निवृत्त हुए 31 शिक्षको को सम्मान किया जाना है। उक्ताशय की जानकारी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बिलाईगढ ब्लाक अध्यक्ष बुद्धेश्वर कश्यप ने दी है।