सविता रजक बकरी पालन व्यवसाय को बढ़ा रही आगे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मिला लाभ
September 20, 2025चंद्रभान यादव जशपुर। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुलदुला ब्लॉक के ग्राम छेड़डाड़ की रहने वाली श्रीमती सविता रजक इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। बिहान योजना के तहत पीएम मुद्रा लोन का लाभ उठाते हुए उन्होंने बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया और आज अपने पैरों पर खड़ी होकर गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।


उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाया है। इसके साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर और महतारी वंदना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो रही है। इन योजनाओं से उनके परिवार को स्थायी सहारा मिला है और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।



