जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा न्यूज – बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत सब स्टेशन बिर्रा क्षेत्र में लचर विद्युत व्यवस्था से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत देने वाली खबर कब आएगी समझ से परे है। बिर्रा में अव्यवस्थाएं इतनी है कि कभी कभी सोचना पड़ता है कि समस्या किस प्रकार से आ रही है
स्टाप की कमी का रोना आखिर कब तक- छत्तीसगढ़ शासन का ऊर्जा विभाग स्वयं मुख्यमंत्री जी के हाथों में पर विद्युत व्यवस्था विभाग पूरी तरह नाकाम है। संबंधित विभाग अधिकारी कर्मचारी का बस एक ही रोना स्टाप की कमी।
अभी दो दिन पहले तेज़ गड़गड़ाहट से कई जगहों पर बिजली फाल्ट रही बिर्रा सहित आसपास के गांवों में विद्युत व्यवस्था बनाने तीन दिन से ज्यादा समय लग गया।
आज सुबह से ही बिजली का आना जाना लगा हुआ था जब दिन ढल जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था नहीं हुई तो संबंधित विभाग का रटा रटाया जवाब मिला काम चल रहा है।